उत्तरकाशी: व्यक्ति को यूं खींच ले गई मौत, पूरे इलाके में फैली सनसनी
punjabkesari.in Saturday, Oct 04, 2025 - 11:31 AM (IST)

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में से दुखद खबर सामने आई है। जहां यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए आए व्यक्ति की मौत हुई है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जानकी चट्टी चौकी से नीचे डंडी-कंडी स्टैंड के पास हुई है। शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति बेसुध होकर अचानक नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि यात्री चार धाम यात्रा के लिए आया हुआ था।
मृतक की पहचान ज्ञानेश्वर ओकार रोलके (55) पुत्र स्व. ओंकार रोलके निवासी ग्राम कन्हेरी महाराष्ट्र के रूप में हुई। करीब 30 लोगों के साथ वह चारधाम में दर्शन के लिए आया था। इसी बीच हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है।