उधम सिंह नगरः इस हालत में मिला महिला का शव, मां को देख चीख उठे मासूम; पूरे इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Thursday, Sep 25, 2025 - 04:34 PM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कोतवाली क्षेत्र में हुई है। जहां प्रीत विहार की सन सिटी कॉलोनी निवासी एक महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला है। घटना बुधवार की बताई गई है। जब महिला का पति अपने काम पर गया हुआ था। दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। इसी बीच महिला ने खौफनाक कदम उठाया है। वहीं, दोपहर बाद जब बच्चे स्कूल से लौटे तो मां को फंदे से लटका देख चीख उठे।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और महिला का पति मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान (35) शारदा देवी पत्नी विनोद कुमार के रूप में हुई है। उसका पति पेंटर का काम करता है। मृतका के अपने पीछे दो मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News