दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, घर लौट रहे शख्स को यूं खींच ले गई मौत, मचा कोहराम: Uttarakhand Accident News

punjabkesari.in Tuesday, Sep 23, 2025 - 11:41 AM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज में भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हुई है। बताया कि युवक काम से घर वापस लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार सितारगंज के एक गांव से घर लौट रहे युवक को वाहन ने टक्कर मारी है। घटना में युवक बाइक से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि वाहन चालक मौके पर फरार हो गया।

घटना में मृतक की पहचान गांव गुरु नानक नगरी, गोठा निवासी कलवंत सिंह (30) के रूप में हुई है। कलवंत सिंह मजदूरी का काम करता था। उसके दो बच्चे है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News