Uttarakhand: अगले 72 घंटे में मानसून की विदाई ! आज इन जिलों में बारिश की आशंका, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 08:34 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में अगले 72 घंटों तक राज्य में पहाड़ों से मैदानी इलाकों में मानसून की विदाई होने की संभावना है। इसी बीच आज यानी शुक्रवार को उत्तरकाशी समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जनपदों में अलर्ट जारी किया है।  

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 26 सितंबर को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की बारिश की आशंका है। जबकि अन्य शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश थम गई है। लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते तापमान भी बढ़ रहा है।  

वहीं, देहरादून के मौसम की बात करें तो आज आसमान साफ़ रहेगा। शहर में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। बता दें कि शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News