उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश की आशंका आज, 24 सितंबर को होगी तेज वर्षा ! IMD का अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 23, 2025 - 08:21 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में बारिश थमने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन इस बीच लोगों को जानमाल का अधिक नुकसान हुआ है। वहीं, मौसम विभाग राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश की आशंका जताई है। कल यानी 24 सितंबर को एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार है। विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी मंगलवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। जबकि प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 24 सितंबर को राज्य के पहाड़ी जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.9 सेल्सियस दर्ज किया गया। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 23°C के रहने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News