उत्तराखंड में 20, 21, 22, 23, 24 और 25 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, आज इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी

punjabkesari.in Saturday, Sep 20, 2025 - 12:08 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। प्रदेश में भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। कई जगहों पर बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों की मौत हुई है। इसी बीच आज यानी शनिवार को मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से 25 सितंबर तक बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार जिले में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन जनपदों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से  20, 21, 22, 23, 24 और 25 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहना होगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News