उत्तराखंड के इन 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना...येलो अलर्ट जारी, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका
punjabkesari.in Friday, Sep 19, 2025 - 08:20 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में तेज बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने राज्य में देहरादून समेत इन छह जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शुक्रवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही गर्जन व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका भी है। इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य शेष जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहने की संभावना है। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.3 सेल्सियस दर्ज किया गया। देहरादून में आज आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार है।