उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम ! इन जिलों में बारिश की संभावना... जानें मौसम की ताजा Update

punjabkesari.in Saturday, Sep 20, 2025 - 08:37 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में बारिश से फिलहाल राहत मिलने की कोई खबर सामने नहीं आई है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में लगातार बारिश की चेतावनी है। मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज यानी शनिवार को देहरादून समेत कई जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शनिवार को राज्य के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल एवं पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है। इसके अलावा शेष जिलों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी देहरादून के मौसम की बात करें तो आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

बता दें कि शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि देहरादून का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान  23°C रहने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News