उत्तराखंड में भीषण हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग थे सवार, मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 01:37 PM (IST)

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में शनिवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार गहरी खाई में गिरी है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ताड़ीखेत रामनगर स्टेट हाईवे पर हुई है। जहां 150 मीटर गहरी खाई में कार गिरी है। हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे। बताया गया कि सभी कार सवार लोग रानीखेत से ताड़ीखेत की ओर जा रहे थे। वहीं, हाईवे पर हाइडिल कॉलोनी से पहले ही कार हादसे का शिकार हुई है। वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि एक महिला गंभीर घायल है। चालक और एक अन्य युवक को हल्की चोटें आई है।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस की मदद से दो गंभीर घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला की हालत गंभीर बताई गई है।
हादसे में मृतक की पहचान 87 वर्षीय कुशल सिंह रौतेला निवासी रानीखेत के रूप में हुई है। जबकि अनुराधा पत्नी कुलदीप बिष्ट गंभीर घायल है। कार चालक की पहचान लाखन सिंह बिष्ट पुत्र रतन सिंह बिष्ट ऐराडी निवासी के रूप में हुई है। कार करन रजौरिया नामक युवक भी सवार था। हादसे में कार चालक और अन्य युवक सुरक्षित बच गए है।