उत्तराखंड में भीषण घटना! यात्रियों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 8 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Saturday, Sep 20, 2025 - 09:51 AM (IST)

टिहरीः जनपद टिहरी के देवप्रयाग में शुक्रवार के भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार सड़क पर पलटी है। गनीमत यह रही कि सड़क मार्ग से कार खाई में नहीं गिरी। मौके पर कार में सवार 8 लोगों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि कार चमोली से देहरादून जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना देवप्रयाग में बछेलीखाल के पास हुई है। जहां अचानक अनियंत्रित होकर एक गाड़ी सड़क मार्ग पर पलट गई। हादसे के दौरान वाहन में चालक, तीन महिलाएं और चार लड़कियां सवार थी। मौके पर कुल आठ सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से वाहन के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया।

घटना में कार सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आई है। गनीमत यह रही कि टैक्सी खाई की तरफ नहीं पलटी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा कर रास्ते से हटाया गया। सभी लोग सुरक्षित है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News