उत्तराखंड में भीषण सड़क दुर्घटनाः पूर्व फौजी की दर्दनाक मौत,अन्य 2 घायल; अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 03:42 PM (IST)

बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में बुधवार देर रात भयानक हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार खाई में गिरी है। हादसे में पूर्व फौजी की मौत की सूचना मिली है। जबकि अन्य दो घायल हुए है। बताया गया कि पूर्व फौजी यूपी से उपचार करा कर वापिस घर लौट रहे थे। तभी मौत उन्हें खींच ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बागेश्वर में फाल्दा पुल के समीप हुई है। जहां देर रात बरेली से इलाज करा कर लौट रहे पूर्व फौजी की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। अनियंत्रित होकर कार खाई में गिर गई। हादसे के दौरान कार में तीन लोग सवार थे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना में पूर्व फौजी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि वाहन में सवार अन्य दो लोग घायल हो गए।  

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि बुधवार की देर रात बरेली से हार्ट व टाइफाइड का उपचार कराकर घर लौट रहे थे। तभी फाल्दा पुल के समीप बड़ा हादसा हुआ है।

घटना में मृतक की पहचान 50 वर्षीय बिशन गिरी पुत्र सोबन गिरी निवासी कपकोट के रूप में हुई है। मृतक बिशन गिरी भारतीय सेना से पूर्व सैनिक थे। जबकि वाहन में सवार 35 वर्षीय बसंत गिरी पुत्र भवान गिरी तथा 34 वर्षीय अनिल गिरी पुत्र गोविंद गिरी घायल हो गए। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News