उत्तराखंड में नहीं थम रहा हादसों का दौर! बाल-बाल बचे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 10:36 AM (IST)

पौड़ीः उत्तराखंड में तेज बारिश, बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाएं लगातार हो रही है। ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर भारी भूस्खलन की खबर सामने आई है। जहां आपदा में नुकसान का जायजा लेने पहुंचे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी बाल-बाल बचे है।    

मिली जानकारी के अनुसार देवप्रयाग डिग्री कॉलेज के निकट पहाड़ी से अचानक मलबा गिरा है। आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सांसद अनिल बलूनी व विधायक विनोद कंडारी पहुंचे। इसी बीच बदरीनाथ हाईवे पर भरभराकर पहाड़ दरकने लगा। इससे पहले की कोई अनहोनी होती। सांसद अनिल बलूनी और उनके पूरे स्टाफ ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। जबकि उनका वाहन मलबे में फंस गया।

गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इस दौरान मलबे में फंसे सरकारी वाहन को निकालने के लिए एनएच की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया था। बता दें कि देवप्रयाग में आई भीषण आपदा के बीच सांसद अनिल बलूनी प्रभावितों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान मलबे की चपेट में आने से वह बाल-बाल बच गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News