Cag Report Uttarakhand: राजस्व अधिशेष में उत्तराखंड ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, ये रिपोर्ट आई सामने

punjabkesari.in Tuesday, Sep 23, 2025 - 12:20 PM (IST)

देहरादूनः भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की वर्तमान रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड ने वित्त वर्ष 2022-23 में 5,310 करोड़ रुपए का राजस्व अधिशेष दर्ज कर, ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ वह उन राज्यों में शामिल हो गया है, जिन्होंने इस अवधि में राजस्व अधिशेष दर्ज किया है।

इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उत्तराखंड की सुशासन की नीतियों का परिणाम है। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के‘विकसित भारत'के संकल्प से प्रेरणा लेकर राज्य को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल आंकड़ों की उपलब्धि नहीं, बल्कि राज्य की आर्थिक आत्मनिर्भरता और समृद्ध भविष्य की दिशा में रखा गया, एक मजबूत कदम है। सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और वित्तीय अनुशासन की नीति पर आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

सीएजी रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में उत्तराखंड ने 5,310 करोड़ रुपये का अधिशेष दर्ज किया। यह उपलब्धि राज्य की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार का संकेत देती है। रिपोर्ट के अनुसार, यह आर्थिक मजबूती का प्रमाण है। कभी 'बिमारू' श्रेणी से जोड़े जाने के बाद अब उत्तराखंड ने सुद्दढ़ वित्तीय प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत किया है। साथ ही, पूर्व में वित्तीय अनुशासन की चुनौतियों के बावजूद सतर्क प्रबंधन और पारदर्शी नीतियों के बल पर राज्य ने यह उपलब्धि हासिल की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News