उत्तराखंड में नाबालिग हिंदू छात्रा से दरिंदगी... दुष्कर्म और धर्मांतरण की ऐसे रची साजिश ! हैरान कर देगा पूरा मामला

punjabkesari.in Monday, Sep 22, 2025 - 03:02 PM (IST)

रामनगरः उत्तराखंड के रामनगर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग हिंदू छात्रा से दरिंदगी हुई है। आरोप है कि छात्रा की मुस्लिम सहेलियों ने यह गलत काम करवाया है। एक सहेली ने बुर्का पहनाया और दूसरी के घर पर दुष्कर्म की घटना हुई है। नाबालिग मुस्लिम किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भाजपा कार्यकर्ता और हिंदूवादी संगठन ने भी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी घर से स्कूल गई। लेकिन दोपहर बाद तक घर वापिस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने नाबालिग को सीसीटीवी की मदद से उसकी सहेली के घर से बरामद किया। नाबालिग का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

आरोप है कि नाबालिग हिंदू छात्रा को उसकी एक मुस्लिम सहेली बुर्का पहनाकर दूसरी के घर ले गई। जहां पहले से एक मुस्लिम किशोर मौजूद था। किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ लव जिहाद व धर्मांतरण का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो व अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के नाबालिग होने के चलते उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News