नैनीताल में छात्रा के साथ दरिंदगी... होटल में युवक ने किया दुष्कर्म, रोती-बिलखती घर पहुंची किशोरी ने सुनाई आपबीती
punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 03:50 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि युवक ने होटल में नाबालिग का जबरन शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को दी शिकायत में गौलापार निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी और अल्मोड़ा निवासी ललित जोशी दोनों दोस्त है। वर्ष 2024, दिसंबर में दोनों की मुलाकात हुई थी। इसी बीच ललित फरवरी 2025 को बेटी को बहला-फुसलाकर हल्द्वानी के होटल में ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। आरोप है कि इसके बाद युवक किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा।
उसने दोबारा से किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। कहा कि अगर उससे मिलने नहीं आई तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद नाबालिग को फिर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को घर के बाहर छोड़कर चला गया। लेकिन, इस बार बेटी ने अपनी मां को घटना की पूरी जानकारी दी। जिस पर मां के होश उड़ गए।
पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।