उत्तराखंड में कक्षा नौ की छात्रा के साथ दुष्कर्म... बंद कमरे में किया गंदा काम और फिर बाजार में'', परिजनों के उड़े होश
punjabkesari.in Wednesday, Sep 10, 2025 - 12:50 PM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज में से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां कक्षा नौ की छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ घर के बंद कमरे में घिनौनी हरकत की है। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़े है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि 6 सितंबर को उनकी बेटी घर से किसी काम से बाहर गई थी। आरोप है कि क्षेत्र निवासी एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। इसी बीच युवक उसे अपने घर पर ले गया। जहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। इस दौरान आरोपी युवक की मां भी घर पर मौजूद थी। लेकिन, मां ने बेटे को खुद नाबालिग के साथ कमरे में सोने के लिए भेज दिया।
वहीं, इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोरी को बाजार में छोड़ गया। जहां से वह किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। मामले में पुलिस ने आरोपी अरविंद नगर निवासी देव मंडल और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।