उत्तराखंड पुलिस पर गिरी गाज! SHO को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित,गंभीर आरोप; SSP के एक्शन से महकमे में हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Oct 02, 2025 - 12:07 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में एसएसपी अजय सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने राजपुर थाने के थानाध्यक्ष (एसएचओ) शैंकी कुमार को निलंबित किया है। आरोप है कि एसएचओ ने अपनी कार से तीन वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान वह नशे में धुत्त होकर कार चला रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के पॉश इलाके राजपुर में हुई है। जहां देर रात थानाध्यक्ष शराब के नशे में धुत्त थे। उन्होंने अपनी कार से तीन वाहनों को टक्कर मार दी। इस के बाद शैंकी कुमार वहां से भागने की फिराक में था। तभी लोगों ने उन्हें पहचान लिया। लोगों ने थानाध्यक्ष को नशे की हालत में कार चलाते देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना का वीडियो भी बनाया गया। देखते ही देखते वीडियो पूरे शहर में वायरल हो गया।

सूत्रों के मुताबिक राजपुर थाने के थानाध्यक्ष ने सादे कपड़े पहन रखे थे। जबकि वह ऑन ड्यूटी थे। आरोप है कि वह शराब पीकर कार चला रहे थे। इसी बीच उन्होंने अन्य वाहनों को टक्कर मारी। लोगों ने उनका घेराव किया। सूचना पर पुलिस उन्हें साथ लेकर जा रही थी। लेकिन लोगों ने उन्हें रोक लिया और कार्रवाई की मांग की।

इस घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अजय सिंह ने थानाध्यक्ष (एसएचओ) शैंकी कुमार को निलंबित किया है। उनका मेडिकल भी कराया गया। जिसमें नशे के सेवन की पुष्टि हुई है। इसके बाद राजपुर थाने में ही उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, कालसी के थाना प्रभारी दीपक धारीवाल को राजपुर के थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News