चमोली: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म! ब्लॉक प्रमुख पर गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 12:23 PM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। मामले में दशोली विकासखंड के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ब्लाक प्रमुख ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख विपिन कंडारी ने उसके साथ लंबे समय तक दुराचार किया है। आरोप है कि विपिन कंडारी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने विपिन कंडारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विपिन कंडारी को न्यायालय में पेश किया गया है। कोर्ट के आदेश पर जेल में भी भेजा गया है। कंडारी पर शादी का झांसा देकर लंबे समय से दुष्कर्म का आरोप लगा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News