Uttarakhand Crime: डॉक्टर पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज, महिला चिकित्सक का गंभीर आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 11:26 AM (IST)

हरिद्वारः जनपद हरिद्वार में एक डॉक्टर पति समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। महिला चिकित्सक का आरोप है कि उसके पति, सास और ससुर ने उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया है। पुलिस ने आरोप में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला चिकित्सक ने बताया कि फरवरी 2024 को उसकी शादी डॉ. गौरव पाठक के साथ हुई थी। बताया कि शादी में करीब डेढ़ करोड़ खर्च किए थे। लेकिन उनके ससुराल वालों का लालच कम नहीं हुआ। उन्होंने शादी के कुछ दिनों बाद पैसों के साथ और दहेज की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला चिकित्सक से गाली-गलौज व मारपीट की।

महिला का आरोप है कि उसकी सास पूर्णिमा पाठक ने उसके गहने अपने कब्जे में लिए है। इतना ही नहीं बल्कि ससुराल वालों ने फ्लैट खरीदने के लिए भी परिवार से लाखों रुपये लिए। इसके बाद भी महिला का उत्पीड़न किया जा रहा है। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में पुलिस ने पति गौरव पाठक, सास पूर्णिमा पाठक, ससुर अशोक पाठक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News