उत्तराखंड में भीषण हादसाः आरसेटी निदेशक की दर्दनाक मौत, डंपर ने बुरी तरह कुचल डाला; परिजनों में कोहराम

punjabkesari.in Monday, Nov 17, 2025 - 01:15 PM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शनिवार देर शाम भीषण हादसा हुआ। जहां एक डंपर वाहन ने बाइक सवार आरसेटी निदेशक को बुरी तरह कुचल डाला। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि व्यक्ति बाइक से घर वापिस लौट रहा था। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सीमांत जिला मुख्यालय में हुई है। जहां शनिवार देर शाम को खनन सामग्री से भरे एक डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बताया गया कि डंपर ऐंचोली से चंडाक की ओर जा रहा था। डंपर की भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय गजेंद्र सिंह मूल निवासी मेरठ के रूप में हुई है। मृतक गजेंद्र सिंह एसबीआई आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) में निदेशक थे। यहां नगर के सरस्वती विहार कालोनी में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है। साथ ही डंपर को कब्जे में लिया गया। फिलहाल, परिजनों ने पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News