उत्तराखंड में भीषण हादसाः सरकारी कर्मचारी की दर्दनाक मौत ! बाइक डिवाइडर से टकराई
punjabkesari.in Saturday, Nov 08, 2025 - 01:46 PM (IST)
नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक सरकारी कर्मचारी की मौके पर मौत हुई है। इस घटना के बाद युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कालाढूंगी में गड़प्पू के पास हुई है। जहां शुक्रवार दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बाइक पर वार्ड नंबर 3 राजीव नगर बाजपुर निवासी अंकित सवार था। हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हुई है। अंकित बाजपुर नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था।
सूत्रों से पता चला है कि अंकित बाजपुर से कालाढूंगी में रिश्तेदारी में यहां आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर को घर वापिस लौट रहा था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। बेटे की अचानक मौत से परिजनों को गहरा सदमा लगा है।
