उत्तराखंड में ताबड़तोड़ फायरिंग ! एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Monday, Dec 29, 2025 - 10:54 AM (IST)

रुद्रपुरः उत्तराखंड के रुद्रपुर में रविवार को ज़मीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने आरोपियों को धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई हैं।
       
ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा के अनुसार, फायरिंग में एक मज़दूर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर के प्रीत विहार कॉलोनी के कश्मीर सिंह और बिगवारा गांव निवासी सिमरन सिंह के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। सिमरन का दावा है कि कश्मीर ने उसकी ज़मीन पर कब्ज़ा कर रखा है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह सिमरन ने कुछ मजदूरों को काम पर रखा। कश्मीर और उसके साथी मौके पर पहुंचे और इसका विरोध करने लगे। दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद फायरिंग हो गई। इससे एक मजदूर घायल हो गया।
       
पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के नरकटियागंज निवासी कार्तिक के रूप में हुई। वह कुछ दिन पहले ही मजदूरी के लिए यहां आया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की तीन टीमें बनाई गई हैं। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया जा सका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News