देहरादून में भयानक हादसाः गहरी खाई में गिरने से ठेकेदार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Wednesday, Nov 12, 2025 - 08:57 AM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में भयानक हादसा हुआ है। जहां एक ठेकेदार की गहरी खाई में गिरने से मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना थाना क्षेत्र के त्यूणी-बृनाड-बास्तील मार्ग पर कांडा बैंड के पास हुई है। जहां एक व्यक्ति अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल को खाई से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 52 वर्षीय ओगर सिंह राणा निवासी गांव बास्तील के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक स्कूटर से घर वापिस लौट रहा था। उनके साथ एक साथ भी था। इसी बीच लघुशंका के लिए स्कूटर रोका था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह खाई में गिर गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News