उत्तराखंड में भीषण हादसाः तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचल डाला, दमकल कर्मचारी की मौत
punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 09:14 AM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी है। हादसे में दमकल कर्मचारी की मौत की सूचना मिली है। बताया गया कि कर्मचारी काशीपुर से पंतनगर ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर हाईवे पर स्थित लेवड़ा नदी के पास हुई है। इस दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बताया गया कि बाइक सवार दमकल कर्मचारी था। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। जबकि वाहन चालक मौके पर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 56 वर्षीय डूंगर सिंह निवासी जसपुर खुर्द, काशीपुर के रूप में हुई है। वह दमकल कर्मचारी थे। मंगलवार को ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। इसी बीच उनके साथ हादसा हुआ है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।