उत्तराखंड में भयानक हादसाः तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचल डाला... दर्दनाक मौत, आरोपी फरार
punjabkesari.in Friday, Sep 19, 2025 - 11:51 AM (IST)

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में भयानक हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत की सूचना मिली है। घटना के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बाजपुर सड़क मार्ग पर हुई है। जहां स्थित केवीएस सरिया फैक्टरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मारी है। इस दौरान ट्रक की भीषण टक्कर में महिला की मौके पर मौत हुई है। घटना के बाद आरोपी ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बताया कि बृहस्पतिवार सुबह महिला सस्ता गल्ला दुकान से राशन लेकर लौट रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की पहचान 60 बिंदु देवी पत्नी नटवर लाल निवासी बाजपुर के रूप में हुई है। बताया कि मृतका बिंदु देवी यहां स्थित हिम्मतपुर जिंदल वेजीटेबल प्रोडक्ट लिमिटेड के क्वार्टर में अपने पति के साथ रहती थी। उसकी अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।