चमोली में भीषण हादसाः अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी टैक्सी, 6 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार
punjabkesari.in Saturday, Jun 21, 2025 - 10:50 AM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ है। यहां अनियंत्रित होकर टैक्सी खेतों में जा गिरी। हादसे के दौरान वाहन में 6 लोग सवार थे। मौके पर लोगों में चीख-पुकार मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नारायणबगड़-कौब मार्ग पर हुई है। जहां एक टैक्सी अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में 6 लोग सवार थे। जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जबकि अन्य चार को हल्की चोटें आई हैं। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल संदीप (24) और मदन लाल (27) निवासी भुलियाड़ा (कौब) को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि टैक्सी नारायणबगड़ से कौब गांव जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हो गया।