दर्दनाक हादसा ! अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार... 5 लोग घायल, दून अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Friday, Oct 03, 2025 - 12:27 PM (IST)

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में देर रात भीषण हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है। हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। कार के खाई में गिरने पर लोगों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि कार सवार सभी लोग मसूरी से दिल्ली जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग मसूरी से दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। देर शाम उनकी कार देहरादून की ओर आ रही थी। इसी बीच पानी वाले बैंड के पास कार अनियंत्रित हो गई। इससे पहले चालक कुछ सोच समझ पाता कार गहरी खाई में जा गिरी। घटना के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। सभी घायल हो गए। दर्दनाक हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल भेजा गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। परिजनों को जानकारी दी गई है।  

घायलों का विवरण

  • 42 वर्ष फरीद अकरम पुत्र रईस अहमद निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली

 

  • 48 वर्ष रतन गौड़ पुत्र जनार्दन प्रसाद गौड़ निवासी टिहरी गढ़वाल

 

  • 42 वर्ष ओम प्रकाश जनार्दन निवासी टिहरी गढ़वाल

 

  • 31 वर्ष मुकेश गौड़ पुत्र जनार्दन प्रसाद गौड़ टिहरी गढ़वाल

 

  • 29 वर्ष देशराज पुत्र रामचंद्र निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News