अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी,उड़े परखच्चे;दो की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Thursday, Jun 19, 2025 - 09:45 AM (IST)

देवप्रयागः उत्तराखंड के देवप्रयाग में बुधवार शाम को भीषण हासदा हुआ है। यहां अनियंत्रित होकर कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना मिली है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को खाई से बाहर निकाला। घना जंगल और अंधेरा होने के कारण पुलिस कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देवप्रयाग पौड़ी मोटर मार्ग पर हुई है। जहां पयाल गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के दौरान कार में दो लोग सवार थे। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

हादसे में मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह (65 वर्ष) निवासी पयाल गांव और यशपाल रावत निवासी देवप्रयाग के रूप में की गई है। बताया गया कि देवप्रयाग से वापस लौटते समय ये दुर्घटना हुई है। घना जंगल और अंधेरा होने के कारण शवों को खाई से बाहर निकालने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News