उत्तराखंड में भीषण हादसाः तेज रफ्तार कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत, वाहन में पुलिसकर्मी थे सवार
punjabkesari.in Tuesday, Aug 26, 2025 - 02:16 PM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में रविवार देर शाम भीषण हादसा हुआ। जहां तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मारी है। हादसे में व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। बताया गया कि जिस निजी वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। उसमें पुलिस कर्मी सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर-काशीपुर मार्ग पर हुई है। जहां तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारी। कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। बताया गया कि कार गदरपुर की तरफ से आ रही थी। कार में सवार लोगों की पहचान पुलिस कर्मियों के रूप में हुई है। वाहन की तेज गति के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना में गंभीर घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान 79 वर्षीय मनोरंजन सरकार निवासी ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई है। वह धार्मिक आयोजनों में पूजा-पाठ करने का काम करते थे। उनके चार पुत्र और एक पुत्री है। सभी शादीशुदा है। बताया गया कि पैदल सड़क मार्ग पर सामान लेने के लिए जा रहे थे। तेज रफ्तार कार की टक्कर से उनकी मौत हुई है। इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।