किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या... पड़ोसी महिला ने रची खौफनाक साजिश, पूरा मामला जान उड़ेंगे होश: Uttarakhand News

punjabkesari.in Thursday, Oct 02, 2025 - 11:10 AM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां निवासी एक मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। आरोप है कि पड़ोस की एक महिला उसे बहला-फुसला कर यूपी के मुरादाबाद जिले में ले गई थी। यहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद पकड़े जाने के डर से महिला ने किशोरी की हत्या की है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती 29 सितंबर को काशीपुर निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत की थी। जिसमें बताया कि उनकी मानसिक रूप से कमजोर किशोरी घर से कहीं चली गई। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला मीनाक्षी और इमरान नाम के व्यक्ति पर शक हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दोनों आरोपी पहले तो किसी भी बात को स्वीकार नहीं कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने दबाव बनाया तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी महिला ने बताया कि बीती 10 सितंबर को वह किशोरी को यूपी घुमाने का बहाना बनाकर साथ ले गई थी। इसके बाद 15 सितंबर तक किशोरी को अपनी रिश्तेदार के यहां रखा। 16 सितंबर को यूपी के मुरादाबाद जिले में ले गए। जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण उसे किसी भी तरह की साजिश की भनक नहीं लगी। लेकिन अचानक उसने रोना शुरू कर दिया और घर वापस जाने की जिद करने लगी।

ऐसे में आरोपियों को डर सताने लगा कि कहीं वह पकड़े न जाएं। इसी वजह से महिला ने किशोरी की हत्या कर दी। उसके बाद शव मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया। उधर पुलिस को 22 सितंबर को शव मिल गया था। लेकिन किशोरी की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसी वजह से पुलिस ने किशोरी का खुद ही अंतिम संस्कार कर दिया।

आरोप में पुलिस ने मीनाक्षी (पड़ोस की महिला), शीला (महिला की रिश्तेदार) के साथ ही इमरान निवासी ग्राम लालपुर थाना कुंडा, इस्लाम निवासी थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद (यूपी) हाल निवासी सरवरखेड़ा थाना कुंडा, असगर उर्फ नन्हे निवासी थाना डिलारी जिला मुरादाबाद हाल निवासी सरवरखेड़ा थाना कुंडा को भी गिरफ्तार किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News