Road Accident in Uttarakhand: यात्रियों से भरा मैक्‍स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 03:25 PM (IST)

चंपावतः उत्तराखंड के चंपावत में भीषण हादसा हुआ है। जहां यात्रियों से भरा मैक्‍स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप में घायल हुए है। जिनमें से एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि सात अन्य लोग घायल है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना चंपावत के पाटी विकास खंड के लफड़ा रोड पर हुई है। जहां एक मैक्‍स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे के दौरान वाहन में 11 लोग सवार थे। घटना के कारण लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू किया है। घटना में 4 लोग गंभीर घायल है। जबकि सात लोगों को हल्की चोटें आई है।  

आनन-फानन में सभी घायलों को पाटी और लोहाघाट अस्पताल में उपचार के लिए लाया जा रहा है। जिनमें से एक घायल यात्री की नाजुक हालत को देखते हुए एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी ले जाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News