देहरादून में भीषण घटना! अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, दो लोग थे सवार; मची चीख-पुकार
punjabkesari.in Monday, Sep 15, 2025 - 03:00 PM (IST)

देहरादूनः आज यानी सोमवार को देहरादून में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। जहां अनियंत्रित होकर एक पिकअप वाहन खाई में गिरा है। घटना में चालक समेत दो लोगों के गंभीर घायल होने की सूचना मिली है। बताया गया कि वाहन रोहड़ू से सेब लेकर सहारनपुर की तरफ जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कालसी में मयार खड़ के पास हुई है। जहां एक पिकअप वाहन संख्या नंबर यूपी 11 डीटी 6026 हादसे का शिकार हुआ है। सूत्रों से पता चला है कि यहां पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे है। जिस वजह से पिकअप वाहन असंतुलित होकर लगभग 30 मीटर नीचे खाई में गिर गया। घटना के दौरान वाहन में सवार दो लोग गंभीर घायल हुए है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में गंभीर घायलों को
108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल विकास नगर पहुंचाया। जहां एक की हालत को अधिक गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है।
घटना में घायलों की पहचान (34 वर्ष) वरुण पुत्र चंद्रपाल गुप्ता निवासी मिर्जापुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश और (30 वर्ष) सबरेज पुत्र शमीम निवासी मिर्जापुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पिकअप वाहन सवार दोनों लोग रोहड़ू से सेब लेकर सहारनपुर की तरफ जा रहे थे। तभी पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन असंतुलित होकर नीचे खाई में गिरने से यह हादसा हुआ है।