उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश की आशंका, लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत
punjabkesari.in Tuesday, Sep 30, 2025 - 09:14 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के इन जिलों में बारिश की आशंका जताई है। इसके चलते राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसमें लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी मंगलवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि अन्य शेष पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व गर्जन हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देहरादून के मौसम की बात करें तो यहां आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।
वहीं, देहरादून में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बता दें कि आज देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के रहने की संभावना है। जबकि सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।