Haldwani News: सहेली के घर से लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 8 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2024 - 03:38 PM (IST)

 

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग अपनी सहेली के घर से वापस लौट रही थी। इसी बीच उसके किसी परिचित ने ही घटना को अंजाम दिया। घटना का खुलासा 8 दिनों के बाद हुआ। वहीं पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। दरअसल, किशोरी अपनी सहेली के घर से वापिस लौट रही थी तभी रास्ते में उसे सूरज नाम का युवक मिल गया। किशोरी सूरज को पहले से जानती थी। वह किशोरी को जबरदस्ती अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने नाबालिग पीड़िता  को इस कांड के बारे में किसी को न बताने के लिए कहा। आरोपी ने पीड़िता को उसके खिलाफ जाने पर जान से मारने की धमकी तक भी दी।

वहीं नाबालिग पीड़िता ने आठ दिन बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने परिवार वालों को उसके साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने हल्द्वानी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News