हल्द्वानी में गैस सिलेंडर फटने से एक झोपड़ी जलकर खाक, आग की चपेट में आने से झुलसी महिला

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2024 - 02:46 PM (IST)

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। इसमें गैस सिलेंडर फटने से एक झोपड़ी जल कर खाक हो गई। इस दौरान झोपड़ी के अंदर मौजूद एक महिला भी झुलस गई। वहीं इस घटना के बाद संबंधित महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दरअसल,यह घटना हल्द्वानी के हिम्मतपुर मल्ला क्षेत्र में हुई है। जहां पर एक झोपड़ी में रखा सिलेंडर अचानक फट गया। वहीं इस घटना के बीच एक महिला भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। इसमें पीड़ित को तत्काल सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया गया कि पीड़ित परिवार खेत में बटाईदारी का काम करता है।

वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जिला प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है। तहसीलदार सचिन कुमार ने कहा कि पीड़िता को सहायता मुहैया कराई जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News