उत्तराखंड में भीषण हादसा! अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई,दंपती थे सवार; उड़े परखच्चे

punjabkesari.in Thursday, Jul 10, 2025 - 01:42 PM (IST)

ऊधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जहां अनियंत्रित होकर एक बाइक पेड़ से टकराई है। हादसे के दौरान बाइक पर सवार दंपती घायल हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना काशीपुर में हुई है। जहां बुधवार को हेमपुर निवासी मुकेश अपनी पत्नी रेनू के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गया। इससे पहले कि चालक कुछ सोच-समझ पाता बाइक सीधा पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन से नीचे गिर गए और घायल हो गए।

आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे में घायल दोनों लोगों की पहचान पति-पत्नी के रूप में हुई है। फिलहाल, दोनों सुरक्षित है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News