हल्द्वानी में भीषण हादसाः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, 2 की मौत; 5 घायल
punjabkesari.in Monday, May 05, 2025 - 04:22 PM (IST)

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसे की ख़बर सामने आई है। यहां अनियंत्रित होकर ओखलकांडा में बुलेरो खाई में गिरी है। हादसे में 2 लोगों की मौत व 5 के घायल होने की सूचना मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कोंटा - पटरानी मार्ग पर हुआ है। यहां ओखलकांडा में बोलेरो खाई में गिरी है। हादसे के दौरान कार में 7 लोग सवार थे। घटना में दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल है। इस घटना की सूचना पर प्रशासन व रेस्क्यू टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।