उत्तराखंड में 6, 7 और 8 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी, आज इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 08:30 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसके चलते राज्य में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जनपद के कई इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन जनपदों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जबकि अन्य शेष जनपदों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 6, 7 और 8 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

राजधानी देहरादून के मौसम की बात करें आसमान साफ रहने के साथ आंशिक बादल रहने का अनुमान है। हल्की से हल्की बारिश होने की सभावना है। रविवार को तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। आज देहरादून का अधिकतम तापमाम 32 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 सेल्सियस दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News