उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की बड़ी चेतावनी, इन जिलों में जारी किया हाई अलर्ट !

punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 01:15 PM (IST)

देहारदूनः उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन अभी भी कई इलाकों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने इन आठ जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इन जनपदों में हाई अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जनपद के कई इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन जनपदों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जबकि अन्य शेष जनपदों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 6, 7 और 8 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

राजधानी देहरादून के मौसम की बात करें आसमान साफ रहने के साथ आंशिक बादल रहने का अनुमान है। हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार को तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 सेल्सियस दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News