उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की आशंका, IMD का अलर्ट जारी
punjabkesari.in Saturday, Oct 04, 2025 - 08:12 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार है। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शनिवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में कई जगहों पर बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि राज्य के शेष जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं, 5 अक्टूबर यानी रविवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते 5, 6 और 7 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों मे भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली समेत कई जिलों में भारी बाऱिश देखने को मिल सकती है।
बता दें कि शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। आज यानी शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमाम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।