उधमसिंह नगर के किच्छा में चुनाव निरस्त होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण, आपस में भिड़े वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2024 - 09:06 AM (IST)

उधमसिंह नगरः उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के किच्छा व्यापार मंडल में चुनाव निरस्त होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। गौरतलब है कि सोमवार रात प्रशासन द्वारा व्यापार मंडल के चुनाव निरस्त करने के बाद बीते मंगलवार को कांग्रेसी विधायक तिलक राज बेहड़ अपने समर्थकों के साथ किच्छा उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। 

वहीं उपजिलाधिकारी किच्छा तथा मुख्य विकास अधिकारी जिला उधम सिंह नगर के द्वारा मौके पर पहुंच धरना प्रदर्शन समाप्त करने की मांग की। परन्तु विधायक तिलक राज बेहड़ उपजिलाधिकारी किच्छा पर व्यापार मंडल चुनाव निरस्तीकरण को हटाने की मांग पर अड़े रहे। इतना ही नहीं उपजिलाधिकारी को ही ट्रांसफर कराने की बात करने लगे। 

बता दें कि राजनीतिक मोड पर पहुंचा व्यापार मंडल चुनाव में आनन-फानन में दूसरे व्यापारियों का पक्ष प्रशासन के साथ खड़ा हो गया, जिसमें पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, व्यापार मण्डल किच्छा के वर्तमान पदाधिकारियों जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोड़ा सिंह के साथ सैकड़ों व्यापारियों को साथ लेकर तहसील परिसर पहुंच गए तथा प्रशासन के पक्ष में धरने पर बैठ गए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News