आपदा प्रभावितों को नहीं मिली सहायता धनराशि! खटीमा कांग्रेस विधायक ने लोगों के साथ बैठकर दिया धरना

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2024 - 04:35 PM (IST)

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड में बाढ़ आपदा प्रभावित लोगों को आपदा धनराशि नहीं मिलने पर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं आज यानी सोमवार को खटीमा के कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने जिन लोगों को आपदा धनराशि नहीं मिली के साथ तहसील कैंपस पर बैठ कर धरना दिया। साथ ही जल्दी से जल्द आपदा प्रभावित लोगों को सहायता धनराशि उपलब्ध करवाने की प्रशासन से मांग की।

 दरअसल बीती 1 सितंबर शहीद दिवस के अवसर पर भुवन कापड़ी विधायक खटीमा ने मुख्यमंत्री धामी के सामने जिन आपदा प्रभावित लोगों को धनराशि नहीं मिली है उन्हें उपलब्ध करवाने का निवेदन किया था। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार के द्वारा प्रशासन को 25 करोड़ रुपए मुहैया करवाए गए। जिसमें से 12 करोड़ रुपए आपदा धनराशि के रूप में प्रभावितों को बांटे गए। इसमें शेष 13 करोड़ रुपए शीघ्र ही आपदा प्रभावितों को और व्यापारियों को दिया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले 07 और 08 जुलाई को आई बाढ़ आपदा में खटीमा क्षेत्र की भयंकर तबाही हो गई थी। जिस पर कुछ लोगों को शासन प्रशासन के द्वारा चेक वितरण कर दिए गए थे, लेकिन कुछ लोगों को अभी भी आपदा धन राशि नहीं मिल पाई है।

वहीं इस मामले को लेकर खटीमा विधायक भुवन का कहना है कि खटीमा क्षेत्र के लगभग सभी इलाके जलमग्न हो गए थे। इसमें खटीमा में बाढ़ आपदा आई थी जिसको लेकर शासन प्रशासन ने कुछ आपदा प्रभावित लोगों को चेक वितरित किए, परंतु अभी भी बहुत से लोग हैं जिनको आपदा धनराशि नहीं मिल पाई है। खटीमा विधायक ने इस धरना प्रदर्शन में शासन प्रशासन से मांग रखी है कि शीघ्र ही प्रभावितों को धन राशि उपलब्ध कराई जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News