Accident in Uttarakhand : अग्निवीर के भाई की सड़क हादसे में मौत, बहन की शादी पर लौटा था घर

punjabkesari.in Friday, Oct 03, 2025 - 01:41 PM (IST)

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में गुरुवार देर शाम भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। जहां 50 मीटर गहरी खाई में मैक्स वाहन गिरा है। हादसे में युवक की मौके पर मौत हुई है। जबकि कार चालक गंभीर घायल हुआ है। बताया गया कि युवक बहन की शादी पर घर आया हुआ था। मृतक का भाई अग्निवीर में भर्ती है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अल्मोड़ा जिले के धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग पर हुई है। जहां एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दियारी गांव निवासी मोहित सिंह (23) की मौत हुई है। बताया गया कि मोहित की वाहन के नीचे दबने से जान चली गई है। जबकि कार चालक दियारी गांव निवासी महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को धौलछीना अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर कर दिया।

पुलिस ने दियारी गांव निवासी मोहित सिंह (23) का शव वाहन के नीचे से बमुश्किल निकाला। बताया गया कि मोहित के पिता दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। मोहित उनके साथ दिल्ली में रहता था। वहीं, घर में चाचा की बेटी की शादी होनी है। इसलिए कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। यहां अपनी मां और दादी के साथ रह रहा था। मोहित का छोटा भाई अग्निवीर में भर्ती है। उसकी अचानक मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News