देहरादून में हादसाः ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाई थे सवार; खौफनाक मंजर देख दहल उठे लोग
punjabkesari.in Friday, Oct 17, 2025 - 09:32 AM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून के विकासनगर में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे में दो सगे भाइयों के गंभीर घायल होने की सूचना मिली है। बताया गया कि बाइक सवार देहरादून से पौंटा जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कोतवाली सहसपुर अंतर्गत गांव कल्याणपुर के पास हुई है। जहां हाईवे पर अनियंत्रित होकर एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक पर दो सगे भाई सवार थे। दोनों देहरादून से पांवटा की ओर जा रहे थे। जबकि ट्रैक्टर ट्राली धर्मावाला की तरफ से आ रही थी।
हादसे में शहजाद और वाजिद (दोनों सगे भाई) पुत्र वहीद निवासीगण ग्राम गढ़ी थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश घायल हुए है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई गई है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच में जुटी है।