देहरादून में दिल दहलाने वाली घटना... खूंखार रॉटविलर कुत्ते ने फौजी की पत्नी को बुरी तरह नोचा; सिर को जबड़े में किया लॉक,गंभीर घायल

punjabkesari.in Monday, Sep 22, 2025 - 10:36 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। जहां एक खूंखार रॉटविलर कुत्ते ने फौजी की पत्नी को बुरी तरह नोचा डाला। बताया कि रॉटविलर कुत्ते ने महिला का सिर जबड़े में लॉक किया था। हादसे में महिला गंभीर घायल हुई है। महिला के पति आर्मी में हैं। शिकायत पर पुलिस ने कुत्ता मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बिधौली के ओखल आमवाला में हुई। जहां 18 सितंबर की शाम एक रॉटविलर ने महिला पर हमला किया है। इस दौरान महिला अपनी भाभी के साथ घर लौट रही थीं। इसी बीच रॉटविलर गुर्राता हुआ सामने आ गया। कुत्ते का मालिक भी साथ नहीं था। वहीं, रॉटविलर ने महिला को नोचना शुरू कर दिया। उसकी भाभी ने शोर शराबा डालकर आसपास के लोगों को बुलाया। जब तक रॉटविलर ने महिला के सिर को अपने दांतों में फंसा लिया था।  

लोगों ने लाठी-डंडों की सहायता से रॉटविलर को भगाने की कोशिश की। लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। उधर महिला दर्द से छटपटाती रहीं। इसके बाद कुत्ते के मुंह और आंखों पर पानी डालने से उसने महिला सिर छोड़ा। घटना में वह गंभीर घायल हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 18 इंजेक्शन लगे और बताया कि सिर पर गंभीर चोट की वजह से एक महीने तक टीके लगेंगे।

घटना में घायल महिला मोहिनी (25) के पति आर्मी में हैं। इस दौरान ड्यूटी पर शहर से बाहर थे। उनकी तीन साल की बेटी भी है। पीड़ित महिला के परिजनों की तहरीर पर प्रेम नगर पुलिस ने ओखल आमवाला में रहने वाले कुत्ता मालिक धूम सिंह बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही कुत्ता मालिक को मामले में नोटिस दिया जा रहा है। वहीं, महिला के फौजी पति विजय ने कुत्ता मालिक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News