12वीं की छात्रा ने उठाया ये खौफनाक कदम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल: Udham Singh Nagar

punjabkesari.in Wednesday, Jun 25, 2025 - 02:55 PM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में दुखद खबर सामने आई है। जहां एक घर के कमरे में 12वीं की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के अरविंदनगर में हुई है। जहां मंगलवार शाम को एक किशोरी ने किराए के कमरे में आत्महत्या की है। बताया गया कि किशोरी को पड़ोस में रहने वाली लड़की ने खिड़की से फंदे पर लटका देखा। सूत्रों के मुताबिक किशोरी घर में अकेली थी। उसकी मां की तबीयत खराब होने के चलते वह अस्पताल में भर्ती थी। जबकि पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। इसी बीच उसने यह खौफनाक कदम उठाया है।

इस घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान 17 वर्षीय शिखा पुत्री गंगाराम निवासी पीलीभीत के रूप में हुई है। किशोरी के पिता सिडकुल कंपनी में काम करते है। बेटी के इस खौफनाक कदम से पिता को गहरा सदमा लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News