श्रीनगर गढ़वाल में दिल दहलाने वाली घटनाः युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, फैली सनसनी

punjabkesari.in Monday, Aug 25, 2025 - 01:22 PM (IST)

श्रीनगर गढ़वालः उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने पुल में से नदी में छलांग लगा दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस खोजबीन में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना श्रीनगर गढ़वाल में नैथाणा पुल पर हुई है। जहां से युवक ने अलकनंदा नदी में छलांग लगाई है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में युवक को ढूंढने के लिए अभियान चलाया है।

अलकनंदा नदी में डूबने वाले शख्स की पहचान सुपाणा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पाया गया कि युवक ने परेशान होने के चलते यह खौफनाक कदम उठाया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News