11 साल के मासूम को कुत्ते ने बेरहमी से नोचा, स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसाः Uttarakhand News

punjabkesari.in Tuesday, Sep 30, 2025 - 02:29 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 11 साल के छात्र को कुत्ते ने नोचा है। सुबह स्कूल जाने के दौरान हादसा हुआ है। बच्चे को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी के पनिया बोरा रोसिल में हुई है। जहां 11 साल के बच्चे को एक पालतू कुत्ते ने काटा है। घटना में बच्चा गंभीर घायल हुआ है। अचानक कुत्ते के हमले से बच्चा घबरा के नीचे गिर गया। इसी बीच कुत्ते ने उसे बेरहमी से काट डाला। बताया गया कि बच्चा सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। तभी उसके साथ यह हादसा हुआ है।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल कुत्ते को भगाया। आनन-फानन में मासूम को बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां उसको उपचार दिया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News