HC के आदेश पर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील जोशी को पद से किया गया वियुक्त

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2023 - 02:08 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए डॉ. सुनील कुमार जोशी को बुधवार को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया।
PunjabKesari

राजभवन से इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक अंतरिम व्यवस्था हेतु विश्वविद्यालय के हरिद्वार स्थित गुरूकुल परिसर में कार्यरत प्रोफेसर अरूण कुमार त्रिपाठी को जोशी के स्थान पर कुलपति नियुक्त किया गया है। त्रिपाठी की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छह महीने या नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक रहेगी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने जोशी की नियुक्ति में नियमों का उल्लंघन किए जाने और पद के लिए उनके योग्य न होने के संबंध में दायर एक याचिका पर निर्णय सुनाते हुए पांच जुलाई को राज्य सरकार को जोशी को पद से तत्काल हटाने का निर्देश दिया था।

इसके अलावा, नैनीताल स्थित कुमाउं विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर प्रोफेसर दीवान सिंह रावत को नियुक्त किया गया है। रावत की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल के लिए होगी। प्रोफेसर रावत फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News