उत्तराखंड में PHD के छात्र की हृदय गति रुकने से हुई मौत, परिजनों में शोक की लहर

punjabkesari.in Monday, May 05, 2025 - 10:21 AM (IST)

ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड के पंतनगर विश्वविद्यालय से पीएचडी (PHD) कर रहे छात्र की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। परिवार में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्र उत्तराखंड में पंतनगर विवि के कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय में पीएचडी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच छात्र की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक छात्र के हृदय का पहले से इलाज चल रहा था। इसके चलते पहले से छाती में पेसमेकर लगाया गया था। जिसमें हो सकता है किसी डिफेक्ट के चलते उसकी मौत हुई है।

बता दें कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय हर्षित निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। छात्र यहां पढ़ाई के लिए आया हुआ था और होस्टल के कमरे में रहता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News